फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 04 Jul 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गाड़ी में लगे डीजे को चेक करते समय करंट उतरने से युवक अचेत हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पिया निरंजनपुर निवासी हरीओम (36) शहर के लहारिया पुरवा स्थित खलील डीजे वालों के यहां काम करता था। मंगलवार को भी वह एक कार्यक्रम में डीजे ले जाने के लिए गाड़ी में उसे लगवाकर चेक कर रहा था। तभी उसे करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई रामवीर ने बताया कि वह डीजे बजाने का काम करता था। उसके तीन पुत्री व एक पुत्र है। घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। युवक की मौत से पत्नी रीमा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें