फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वन विभाग गेट के सामने खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो - 16 मृतक अमित श्रीवास की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ले में वन विभाग कार्यालय के गेट के सामने खुले नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सोमवार देर शाम उसका शव नाले से बाहर निकाला गया। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में नगर पालिका के खुले नाले को लेकर नाराजगी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर करमेर रोड निवासी अमित श्रीवास (26) सब्जी की फेरी लगाता था। सोमवार सुबह अमित घर से निकला था। काफी देर तक उसके न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन उसकी खोजबीन कर ही रहे थे कि सोमवार देर शाम मोहल्ले के कुछ लोगों की नजर वन विभाग कार्यालय के सामने खुले नाले में पड़े युवक के शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी जानकारी अमित के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार वन विभाग कार्यालय के सामने नाला काफी समय से खुला पड़ा है। पुलिया के आसपास भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में वहां से निकलने वाले लोगों को हादसे का खतरा बना रहता है। इसी खुले नाले में अमित के गिरने से मौत होने की बात सामने आ रही है। हालांकि वह किस तरह नाले में गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। वह दो भाइयों में बड़ा था और अभी अविवाहित था। उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस तक भी नहीं पहुंच सकी। इधर, नगर पालिका के ईओ रामअचल कुरीज ने बताया कि नालों को बंद करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी इससे यह बंद किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें