कालपी में मृतक के घर पर बैठे गमगीन परिजन।
- फोटो : ORAI
कालपी। ट्रैक्टर पर बैठकर गांव जा रहा 30 वर्षीय युवक अचानक ब्रेक लगाने पर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक उसे सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनेहटा निवासी ब्रजेंद्र (30) पुत्र रामप्रकाश ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर भोगनीपुर से अपने गांव जा रहा था, जैसे ही ट्रैक्टर यमुना पुल के समीप पहुंचा तभी ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे चालक के बगल मेें बैठा ब्रजेंद्र ट्रैक्टर-ट्राली से गिर पड़ा और ट्राली का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के मौत की खबर उसके परिजनों को दी गई तथा मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।