फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने जाम में फंसी एंबुलेंस निकलवाई

विज्ञापन
कालपी में जाम खुलवाते चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। कालपी के अधूरे हाईवे पर लगने वाले जाम से लोग परेशान है, देर रात लखनऊ से उरई जा रहे चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत भी जाम में फंस गए तभी विधायक की नजर जाम में फंसी एक एंबुलेंस पर गई तो उन्होंने उतर कर वाहन को एक तरफ से निकलवाया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत लखनऊ से उरई जा रहे थे, जैसे ही वह यमुना पुल पार कर नगर में पहुंचे तो जाम में फंस गए, वहीं कानपुर की ओर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंसी नजर आई। 30 मिनट तक एंबुलेंस जाम में सायरन बजाती रही पर जाम नहीं खुला न किसी ने जाम खुलवाने की कोशिश की।
इसके बाद विधायक बृजभूषण अपनी गाड़ी से उतरे और अपने अंगरक्षकों के साथ एंबुलेंस एक साइज से निकलवाई और जाम खुलवाने के लिए लगे सिपाहियों को फटकारा। साथ ही उन्होंने हाईवे प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी डीएन तिवारी सहित कई जिम्मेदारों को फोन लगाकर फटकारा और कहा कि निर्माण इकाई के ठेकेदारों के साथ बैठक कर मैन पावर बढ़ाएं और ट्रैफिक कंट्रोल करें, जिससे जाम न लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें