फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा जागीर में जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के उदोतपुरा जागीर गांव निवासी अंगद सिंह (38) मंगलवार रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। अंगद को तड़पता देख परिजनों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन इलाज के लिए उन्हें लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में तबीयत और बिगड़ने पर जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें