कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुरा में शनिवार को खेत पर जानवरों के लिए हरा चारा लेने गए किसान की सांप के काटने से मौत हो गई।
गांव निवासी रामबाबू शाक्यवार (62) शनिवार को अपने छोटे भाई कन्हैया लाल के साथ खेत पर हरा चारा लेने गए थे। दोनों भाई खेत में चारे की गठरी बांध रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने रामबाबू के पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में खेतों और झाड़ियों में सांपों का खतरा बढ़ जाता है।