जालौन। खेत पर पानी देखने गए एक युवक के साथ गांव के ही तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना में पीड़ित घायल हो गया, जिसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी जीतू ने बताया कि 1 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने खेत पर पानी देखने गया था। इसी दौरान बच्चू वर्मा के खेत के पास गांव का ही विवेक मिला, जो उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो विवेक ने फोन कर अपने घर से धीरेंद्र कुमार और एक अन्य व्यक्ति को बुला लिया।
आरोप है कि तीनों ने मिलकर लात-घूंसों व डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (संवाद)