फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नाबालिग की खुदकुशी प्रकरण में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा में 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया था कि पड़ोसी ग्राम छौना निवासी सौरभ उनकी पुत्री को लगातार परेशान और प्रताड़ित कर रहा था। इसलिए उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। घटना से पूर्व भी आरोपी ने किशोरी को घर से बाहर बुलाया था। मना करने पर उसे धमकी दी गई। परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव और उत्पीड़न से परेशान होकर किशोरी ने जान दे दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर इस दौरान मोबाइल कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने बताया कि जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें