फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सोते रहे परिजन, घर से आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के फुलैला गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। बदमाश घर से आभूषण और नकदी समेट ले गए। वारदात के वक्त परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे।
विज्ञापन


घटना फुलैला निवासी अमर सिंह के घर की है। बताया कि रात में किसी समय चोर घर में दाखिल हुए और पायल, जंजीर, कमरबंद पेटी सहित करीब दस हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना कैलिया के लिए पुलिस को देकर तहरीर दी है। पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पूर्व में भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें