उरई। उरई-भुआ रेलखंड में अजनारी रेलवे क्रॉसिंग संख्या 181 के पास बुधवार को राप्तीसागर एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद देर शाम तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी।
हादसे की सूचना झांसी कंट्रोल और ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास को दी। जानकारी मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल पुलिस को सूचना दी। आरपीएफ दरोगा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा बुधवार दोपहर करीब 4:40 बजे अजनारी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। आरपीएफ ने युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों को सूचना दी है। (संवाद)