फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भागवत पंडाल में जेवर चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के बल्दाऊ धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान महिलाओं के जेवर चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनूप कुमार निवासी मोहल्ला पटेल नगर की तहरीर पर पुलिस ने उनकी माताजी का मंगलसूत्र, राजकुमारी की सोने की चेन, शीला देवी का मंगलसूत्र, सरोजिनी अग्रवाल की सोने की जंजीर, गीता देवी की सोने की चेन, आशा देवी की मोती की माला में लगे सोने के दो बीजासेन लॉकेट और सौरभ गुप्ता की अंगूठी चोरी होने की घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक साथ सात लोगों के जेवर चोरी होने की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया था। घटना के बाद व्यापारी भी कोतवाली पहुंचे थे और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अब घटना के संबंध में छानबीन कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें