फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से रेप

Fri, 30 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा में घर में अकेली महिला से गांव के ही दबंग युवक ने तमंचे के बल पर रेप किया। उसने महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ने आपबीती पति को बताई तो वह उसे लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने महिला को चिकित्कीय परीक्षण को भेजकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे परिवार के लोग गांव के बाहर खेतों पर गए थे। घर में वह ही अकेली थी। इस बीच गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया। युवक उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

विरोध करने पर उसने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में ले जाकर रेप किया। जाते वक्त उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। शाम को खेत से पति के वापस आने पर उसने आपबीती बताई। पति उसे लेकर कोटरा थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें