फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब फसल देख किसान की सदमे से मौत

Fri, 30 Oct 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़ में तिल की फसल खराब देखकर किसान की गुरुवार सुबह खेत पर ही सदमे में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच के बाद मुआवजे का आश्वासन दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


माधौगढ़ थानाक्षेत्र के गांव चितौरा-चितौरी निवासी किसान दर्शन सिंह (72) के पास 15 बीघा खेती है। इसमें उसने तिली की फसल बोई थी, जो पानी न बरसने के कारण सिंचाई के अभाव में खराब हो गई थी। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे किसान अपने खेत पर फसल देखने गए थे।

यहां फसल बर्बाद देखकर किसान को सदमा लगा। अचानक किसान की हालत बिगड़ गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान दर्शन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार विपिन कुमार गांव पहुंचे और किसान के परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार दर्शन सिंह ने खाद बीज के लिए सोसाइटी से 60 हजार रुपए कर्ज लिया था। फसल खराब होने से वह परेशान हो गए। सदमे में हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें