कुठौंद (जालौन)। युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जाति सूचक गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव का ही युवक रविवार की रात उसके घर में घुस आया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक गालियां दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ राम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।