कुठौंद। शराब के नशे में उत्पात मचा रहे पिता को मारपीट कर हाथ पैर बांधकर घर के अंदर डाल देने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जहां से उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के खरका निवासी रमेश शनिवार को शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। जहां उसके पुत्र अनिल ने उसकी मारपीट के बाद हाथ पैर बांधकर घर में डाल दिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। जहां कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के साले जितेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुत्र अनिल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश के लिए टीम को गठित किया था। सोमवार की सुबह उसे गांव के ही पास से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई नरेश ने बताया कि रमेश ने अपनी जमीन बेंच दी थी। इसी को लेकर विवाद होता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था।