फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 29 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मानसिक तनाव में युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुड़ी तोड़कर शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी रोहित कुमार (25) ने गुरुवार की रात फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला। इस पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव फंदे पर लटक रहा था। जिसे देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि रोहित मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। परिजन उसकी मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मृतक के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी रीना व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें