फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जांच अधिकारी पर बिफरे विधायक बोले, फिर करेंगे शिकायत

Fri, 28 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने बुधवार को शासन के निर्देश पर जांच के लिए एडिशनल डायरेक्टर डॉ. मुकेश यादव पर जांच में लीपापोती का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह पूरे मामले की फिर से शासन स्तर पर शिकायत करेंगे। साथ ही कहा कि वह मेडिकल कॉलेज में ज्यादा से ज्यादा संसाधन लाने की कोशिश भी करेंगे ताकि जिले के लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बता दें कि सदर विधायक ने शासन में मेडिकल कॉलेज की अनियमितताओं की शिकायत की थी। शासन स्तर से बुधवार को जांच के लिए लखनऊ से एडिशनल डायरेक्टर डॉ. मुकेश यादव आए थे। जांच के दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा था कि जनप्रतिनिधि तो ऐसी ही शिकायतें करते रहते है। उनकी शिकायतों में सच्चाई नहीं पाई गई। इस मामले में गुरुवार को सदर विधायक खासे नाराज दिखे।
उन्होंने कहा कि वह मेडिकल कॉलेज को बेहतर व्यवस्थाएं दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए भी अनुरोध किया था। इस पर शासन स्तर से पीपीपी मॉडल पर मशीनें लगाने की भी तैयारी की गई थी पर अस्पताल प्रशासन ने सहयोग नहीं किया। जिसकी वजह से मशीनें नहीं लग पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ चिकित्सक अस्पताल में मौजूद नहीं रहने से मरीजों को लाभ नहीं मिल पाता है। अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। प्राचार्य भी मेडिकल कॉलेज में नहीं रहते हैं। वह पूरे मामले की नए सिरे से जांच कराएंगे। साथ ही जांच अधिकारी की भी शासन से शिकायत करेंगे, क्योंकि उन्होंने मामले में निष्पक्षता से जांच नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें