फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। चतेला रोड पर डंपर की टक्कर में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मरगायां गांव निवासी निवासी गौरव सिंह गौर (25) घर पर अकेला रहता था और पिता के साथ खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। नौ मई की रात करीब 10 बजे वह एक शादी समारोह में जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से चतेला रोड पर पहुंचा, सामने से आ रहे एक डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे उसके भतीजे बाबी सिंह ने उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचाया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मां रेशम देवी, पत्नी रुचि सिंह तथा एक पुत्र और एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मंगलवार को जब शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें