फोटो-07 कोंच सीएचसी में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
कोंच। स्लीपर बस बैक कराते समय हेल्पर की दो बसों के बीच दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इटावा जनपद के समसपुरा विरोधी निवासी योगेश कुमार (48) काफी समय से प्रिंस ट्रेवल्स की दिल्ली-कोंच स्लीपर बस पर हेल्पर था। मंगलवार को दिल्ली से कोंच आई स्लीपर बस को इटावा निवासी चालक रिपुदमन सिंह भदौरिया बैक कर रहा था और योगेश मदद करा रहा था। इसी दौरान पीछे खड़ी दूसरी बस के बीच में योगेश दब गया। चालक ने नीचे उतरकर देखा और तत्काल बस एजेंट को सूचना दी।
बस स्टॉफ के लोग उसे ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए थे। बताया गया कि योगेश की शादी नहीं हुई थी। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।