फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तार में कपड़े डालते समय युवक को लगा करंट, मौत

Sat, 11 May 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कूलर के पास लगे तार में कपड़े डालते समय युवक को करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे सीएचसी में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भेड़ खुर्द निवासी जितेंद्र वर्मा (30) शुक्रवार को नहाने के बाद कूलर के पास लगे तार में कपड़े डाल रहा था। तभी उसे करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे जालौन सीएचसी ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा गुलाब ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी नंदनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें