फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Sat, 11 May 2024 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी खुर्द निवासी राजेंद्र अहिरवार (26) ने शुक्रवार को घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त परिजन मोहल्ले में ही एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो युवक का शव फंदे से लटका देख कोहराम मच गया।
भाई वीरेंद्र ने बताया कि राजेंद्र अपनी पत्नी क्रांति व दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहता था। लेकिन दो माह पहले खेती किसानी के काम के चलते वह अकेला ही गांव आ गया था। गांव आने के बाद वह शराब पीने लगा था। शुक्रवार को सभी लोग कार्यक्रम में गए थे। तभी उसने आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें