फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 08 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
accident - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चेकडैम में नहा कर लौट रहे युवकाें की बाइक में झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तीनाें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सिर में गंभीर चोट के कारण एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक मौके
विज्ञापन


से भाग गया। तीनों सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मुहल्ला मातापुरा पानी के टंकी के पास रहने वाले शीलू मंसूरी (18) पुत्र नासिर मंसूरी शनिवार की शाम करीब चार बजे अपने दोस्तों कल्लू व सानू के साथ झांसी रोड पर बाइक से चेकडैम में नहाने गया था। वहां से शाम करीब छह बजे बाइक से वापस उरई आ रहे थे। वे महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज के पास पहुंचे तभी

पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क किनारे उछल कर गिर गए। हेलमेट न लगाने के कारण बाइक चला रहे शीलू के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल लाए जहां पर शीलू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम
विज्ञापन


के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया जबकि मौके से चालक भाग निकला। पुलिस ने परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। वहीं दोनाें घायल युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें