फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शू स्टोर में आग, मची अफरातफरी

Sat, 08 Oct 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कालपी के मुख्य बाजार में शू स्टोर में लगी आग से उठती धुआं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालपी कोतवाली के मुख्य बाजार स्थित एक शू स्टोर में शनिवार की दोपहर आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदाराें ने आग बुझाने के साथ ही दमकल कर्मियाें को सूचना दी। मौके पर आई दमकल कर्मियाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का
विज्ञापन


अनुमान है।  कालपी के मुहल्ला रामचबूतरा निवासी अली अहमद की मुख्य बाजार में जूता चप्पल की दुकान है। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग

गई। यह देख दुकानदार ने बाहर निकलकर जान बचाई और आसपास के दुकानदाराें से मदद की गुहार लगाई। दुकानदाराें ने आग बुझाना शुरू किया और दमकल कर्मियाें को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का आंकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें