फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लहूलुहान हालत में सड़क पर मिला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने चुनावी रंजिश में गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जमरेही अव्वल गांव निवासी बाबू सिंह का पुत्र दीपक (25) बुधवार को घर से किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो देर रात जमरेही और हैदलपुरा के बीच वह घायलावस्था में पड़ा मिला।
पास ही उसका मोबाइल और बाइक भी पड़ी थी। राहगीरों ने रात में ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दीपक तेलंगाना में पानी-पूरी का धंधा करता था। वह 17 नवंबर को घर आया था। पांच वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन

परिजनों ने चुनावी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने कुछ दिन पहले दीपक को परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें