फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरईः करंट से युवक की जान गई

विज्ञापन
मृतक पुष्पेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
ऊमरी। नलकूप का तार जोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बा निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान (38) बिजली मैकेनिक था। बुधवार की सुबह वह ऊमरी देहात क्षेत्र में स्थित निजी नलकूप पर हाइटेंशन लाइन का तार जोड़ने गया था। तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। मौैके पर पहुंचे उसके भाई कुलदीप और कल्लू उसे लेकर जालौन सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र के दो पुत्र हैं। चार भाई और दो बहनों में पुष्पेंद्र दूसरे नंबर का था। वह बिजली का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें