फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रेमिका के घर संदिग्ध हालत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाई ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप, एक माह से प्रेमिका के घर में रह रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। प्रेमिका के घर रह रहे युवक की रविवार शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बड़े भाई ने उसे जहर देकर मारने की आशंका जताई है। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक करीब एक माह से प्रेमिका के घर था। इसकी वजह से उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई थी।कस्बा के मोहल्ला मोतीपुर निवासी आफताब (32) एक माह से घर में नहीं रह रहा था।
विज्ञापन

वह घर से करीब दो किमी दूर दूसरे मोहल्ले में एक युवक के घर रह रहा था। यहां उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इससे नाराज होकर अफताब की पत्नी सबनम ससुराल से कानपुर स्थित मायके चली गई। बड़ा भाई इकबाल उस मोहल्ले में पहुंचकर प्रेमिका के घर वालों से बात की तो उन्होंने आफताब के न होने की बात कही। बड़ा भाई रविवार को प्रेमिका गंभीर हालत में आफताब को लेकर दिबियापुर सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर बड़ा भाई मौके पर पहुंचा। वहां से पुलिस को सूचना देते हुए जहर देकर भाई को मारने की आशंका जताई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें