फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और किशोर ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
मृतक शिवम् की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच/कुठौंद। कोंच और कुठौंद थाने में युवक और किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुठौंद में किशोर के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए।
विज्ञापन

कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बे के भगतसिंह नगर निवासी केशवदास बाल्मीकि के संविदा सफाई कर्मी पुत्र सचिन (32) ने मंगलवार सुबह घर में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि सचिन की पत्नी काफी समय से मायके में है और कई बार बुलाने पर भी नहीं आ रही थी। इससे दुखी होकर उसने आत्महत्या की है। सचिन के तीन छोटी छोटी बेटियां भी हैं।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में शिवम (16) पुत्र रामबली का शव मंगलवार को गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। वह सोमवार की रात से ही लापता था। परिजनों ने आत्महत्या का मामला मानकर पुलिस को बिना कोई सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके कुछ देर बाद परिजन थाने पहुंचे और गांव के ही एक युवक पर शिवम की पिटाई का आरोप लगाकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। कुठौंद थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें