राज्य नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से स्थानीय पूर्णा देवी इंटर कॉलेज में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम व एएसपी ने फीता काटकर किया।
युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एवं युवाओं को निशुल्क कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के तत्वावधान में कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार के अंतर्गत स्थानीय पूर्णा देवी इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग के कोर्स का संचालन किया जाता है।
फैशन डिजाइनर के कोर्स के शुभारंभ पर एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एएसपी डॉ. अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनमें स्वरोजगार के प्रति रुचि जगाई जाए। ताकि वह अपना जीवकोपार्जन कर सकें। इसके लिए वह अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र का चयन कर सकते हैं और उस क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार को अपना सकते हैं। कार्यक्रम में सुनीता अग्रवाल, ज्योति पुरवार, आशा सोनी आदि रहीं।