फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: बारिश से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, ग्रामीणों को सता रही चिंता

Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
कालपी में यमुना का बढ़ता जलस्तर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बरसात के चलते यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर एक मीटर बढ़ा है। यमुना का जलस्तर प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है। यमुना नदी का पानी अभी और बढ़ने की संभावना है। प्रतिघंटे की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


बाढ़ की आशंका के चलते यमुना पट्टी के किनारे बसे गांवों के बाशिंदों में दहशत है। कई जगहों पर यमुना किनारे की सब्जी की फसलें डूब गई है। यमुना के घाटों की सीढियां भी डूब गई हैं। यमुना पट्टी के गांवों के ग्रामीणों को यमुना के किनारों से ऊंचाई वाली जगहों पर रहने के निर्देश दिए गए है।

प्रशासन ने लोगों से यमुना नदी से दूर रहने की अपील की है। अफसरों कि बताया कि क्षेत्र की छह बाढ़ राहत चौकियां अलर्ट है। जल आयोग कार्यालय से हर घंटे की रिपोर्ट मंगाई जा रही है। बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लेखपालों को बाढ़ प्रभावित गांवों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल अभी यमुना खतरे के निशान से लगभग 6 मीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दिन में तीन बजे जलस्तर-102.18 मीटर
अलर्ट का निशान-107 मीटर
खतरे का निशान-108 मीटर

पहुज नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों में भय
बरसात के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नदियापार के कुसेपुरा गांव से होकर गुजरने वाली पहुज नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा हैं। ग्रामीण रवि, महेश, अर्जुन, ठकुरी, जितेंद्र सिंह आदि ने कहा कि रात से अब तक नदी के पानी मे दो फिट की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल प्रशासन की नजरें भी नदियों के बढ़ते जलस्तर पर लगी है। थाना प्रभारी राजीव ने कहा कि नदियों के जलस्तर पर नजर हैं। (संवाद)

बेतवा में भी बढ़ा पानी
बेतवा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। मुहाना स्थित बाढ़ राहत चौकी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि दो दिन लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल बेतवा का जलस्तर 114.89 मीटर पर है। खतरे का निशान 122 मीटर पर है। लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें