फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी वीक शुरु, पहले दिन स्वच्छता की शपथ ली

Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी वीक का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी आदि में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ ने चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. एसपी सिंह, मेट्रन अवधेश सैनी, हेल्प डेस्क मैनेजर ब्रजकिशोर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनपदीय कायाकल्प परामर्शदाता डॉ. अरुण कुमार राजपूत ने बताया कि वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी वीक का मंगलवार से शुभारंभ हो गया है। इसी वीक के दौरान अलग अलग तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। वीक का समापन 17 सितंबर को होगा। इस वीक का उद्देश्य मरीजों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने और चिकित्सा स्टाफ को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराना है। इसके लिए सीएचसी, पीएचसी स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें