फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर

Fri, 29 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा कार्मिक संघ के बैनरतले गुरुवार को माधौगढ़ ब्लाक के मनरेगा कर्मचारी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस दौरान मांगें मंजूर न होने पर जमकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि जब तक उनकी मांग मंजूर नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



संगठन से जुड़े लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी उनकी समस्याओं के सुनकर जल्द निजात दिलाएं। बाद में मनरेगा कार्मिक संघ की बैठक में जितेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें नियमित करने व स्थानांतरण की व्यवस्था की जाए। नियमितीकरण की मांग तमाम बार उठाई गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।


इसके चलते विवश होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। अब मांगें मंजूर न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन



इस मौके पर ब्रजेश कुमार, अमित त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, गिरीश कुमार, धर्मेंद्र, रामसहारे, अनिल सेंगर, रईस हाशिमी, रामपाल निरंजन, राघवेंद्र सिंह व राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें