जनपद में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकरी व
गैर सरकारी कार्यालयों में शान से ध्वजारोहण किया गया। शहर में गांधी
पार्क से प्रभातफेरी निकाली गई। स्कूलों में भी बच्चों ने प्रभात फेरी
निकालकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा पुलिस लाइन में
परेड हुई। डीएम रामगणेश व एसपी एन.कोलांचि ने परेड की सलामी ली। सुबह से
लेकर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने खूब समां बांधा। हर ओर
उल्लास में लोग डूबे नजर आए। शहर से लेकर गांव तक हर किसी ने गणतंत्र दिवस
की 67वीं वर्ष गांठ पर शान से तिरंगा फहराया। देश को आजाद कराने वाले अमर
सपूत को नमन किया और महापुरुषों को याद किया। उनके बताए रास्ते पर चलने का
संकल्प लिया। शहर में माहिल तालाब स्थित गांधी
पार्क से प्रभातफेरी निकाली
गई, जो शहर में बजरिया होते हुए घंटाघर होकर माहिल तालाब पहुंची। जहां
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान व संकल्प पाठ किया गया। इस मौके पर एसडीएम डा.
एबी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद
रहे। पुलिस लाइन में डीएम रामगणेश, एसपी एन. कोलांचि ने परेड की सलामी ली।
इस दौरान सांस्कृतिक
कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक
प्रस्तुतियां दी। इसके पहले डीएम ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में
ध्वजारोहण किया। विकास भवन में सीडीओ एसपी सिंह व डीडीओ आरएस गौतम ने
ध्वजारोहण किया। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने महान
विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराया। ठडे़श्वरी मंदिर स्थित गांधी
चबूतरा पर
माल्यार्पण व संकल्प पाठ हुआ। इस मौके पर डा.रेहान सिद्दीकी,
केके गहोई, रामशरण जाटव, रामकुमार दीवौलिया मौजूद रहे। राजकीय इंटर कालेज
में प्रधानाचार्य एमएल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इंदिरा स्टेडियम उरई के
तत्वावधान में साइकिल
रेस प्रतियोगिता हुई। जिला कारागार में सिटी
मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना तथा जिला अस्पताल में सीएमएस डा. वीवी आर्या की
मौजूदगी में फल वितरण किया गया। इस दौरान सपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र
यादव बजरिया, राजीव मिश्रा, लक्ष्मणदास बाबानी, आदि मौजूद रहे।