फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल विभाग के रिले रूम का काम रुकवाया

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास बनता सिग्नल रिले रूम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से राठ रोड स्थित ओवरब्रिज के पास बनने वाले सिग्नल विभाग के रिले रूम के निर्माण कार्य को सोमवार को आईओडब्ल्यू ने रुकवा दिया। आईओडब्ल्यू का कहना है कि पहले लिखित अनुमति दिखाएं, इसके बाद ही काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी-कानपुर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते उरई रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल विभाग का रिले रूम का निर्माण कार्य पिछले एक हफ्ते से चल रहा था। सोमवार को बिना अनुमति के रिले रूम बनने की सूचना पर आईओडब्ल्यू चित्रपाल ओमरे टीम के साथ पहुंचे और निर्माण कर रहे कर्मचारियों से अनुमति पत्र दिखाने को कहा। जब वे अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए तो आईओडब्ल्यू ने तत्काल काम बंद करने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि पहले मंडल मुख्यालय से काम की अनुमति लेकर आएं, तब ही काम हो सकेगा। हालांकि कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें मंडलीय अधिकारियों से अनुमति ले ली है। जल्द ही अनुमति पत्र आईओडब्ल्यू को दिखा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें