दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने किया हजारों का माल पार फोटो २४ एयूआरपी ०१- दुकान मालिक से पूछताछ करती कोतवाली पुलिस अजीतमल (औरैया)। गुरुवार की रात पुराने मुगलरोड पर सीओ कार्यालय के चंद कदम की दूरी पर स्थित किराना की दुकान की दीवार काटकर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। शुक्रवार को सुबह घटना की जानकारी पर दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका वारदात का मुआयना किया। पुराने मुगलरोड स्थित पुराने थाने के सामने व सीओ कार्यालय के चंद कदम की दूरी पर शरद अग्रवाल की मुन्ना गृहस्थी प्रोविजन स्टोर नाम से दुकान है। रोज की भांति दुकानदार ने सुबह आकर दुकान को खोला तो दुकान की पूर्वी छोर की दीवार के आड़ा लगाकर देख दुकानदार के होश उड़ गए। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका वारदात का मुआयना किया। दुकानदार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि किराना का सामान सहित हजारों का माल चोरों द्वारा चोरी किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।