सिटी सेंटर में कार्यक्रम को संबोधित करते बी पी अशोक
- फोटो : ORAI
उरई। सिटी सेंटर सभागार में रविवार को सावित्री बाई फुले की जयंती शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि अपने हक के लिए महिलाएं जागरूक बनें।
ऑल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, धम्मभूमि एवं संयुक्त बहुजन सशक्तीकरण संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी डॉ. बीपी अशोक ने कहा कि महिलाएं सावित्री बाई की तरह शिक्षा प्राप्त कर अपने हकों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें। बीआर अहिरवार ने बहुजनों को संगठित होकर अपनी शक्ति को एक सूत्र में पिरोने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कौशल किशोर, डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि तरक्की के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अपने हक के लिए जागरूक रहें। अध्यक्षता मिस्टर सिंह बौद्ध ने की। इस मौके पर केके शिरोमणि, प्रेम कुशवाहा, दिग्विजय सिंह,नीलेश कुमारी, रामजीलाल सुमन, मनोज प्रभाकर, धर्मेंद्र, रामप्रताप सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान नवनियुक्त शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।