फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिला अपराधों पर गंभीर है पुलिस’

Mon, 21 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी जोन कानपुर ने महिलाओं के प्रति अपराधों को हर हाल में रोकने के लिए मातहतों को कडे़ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों को हल्के में न ले। शिकायत करने पर फौरन पीड़ित महिला की बात सुनी जाए और समस्या का निस्तारण भी कराया जाए। उन्होंने ‘एक नंबर भरोसे का’ को लेकर भी कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण हो रहा है और इस
विज्ञापन


नंबर ने लोगों में भरोसा जगाया है। इसके पहले उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। सोमवार को कोंच आए कानपुर जोन के आईजी आशुतोष पांडे ने कोंच कोतवाली में गारद से सलामी लेने के बाद निरीक्षण किया और अधीनस्थों को जरूरी हिदायत दी। कहा कि ओवर स्पीड पर कारगर ढंग से कंट्रोल किया जाए और इस तरह के मामले पकड़ में आने के

बाद उन वाहनों को सीज करें। यह भी कहा कि ओवर स्पीड के चलते यदि किसी की मौत दुर्घटना में होती है तो वाहन चालक के विरुद्ध हत्या की धारा 304 (2) में एफआईआर लिखी जाए जिसमें दस साल तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने रामगंज जैसे बाजारों में सुबह साढ़े सात से साढ़े नौ तथा दोपहर एक से तीन बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश सख्ती के साथ वर्जित रखने
विज्ञापन


के लिए कोतवाली पुलिस से कहा। उन्होंने कस्बे की सबसे अहम और संवेदनशील चौकी खेड़ा की जीर्णशीर्ण दशा सुधारने को लेकर एसपी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक

कराया जा रहा है। बडे़ थानों जहां ज्यादा संख्या में लोग आते जाते हैं, को आदर्श थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस दौरान एसपी एन कोलांची, सीओ मनोजकुमार गुप्ता, कोतवाल रूद्रकुमार सिंह, एसएसआई हरेन्द्रसिंह, एसआई रवीन्द्र त्रिपाठी, राजवीर सिंह, दिनेश यादव, उदयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें