फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल की सेवाएं रोकीं, स्टाफ की भी जांच

विज्ञापन
जिला अस्पताल में सैंपल के लिए लाइन में खड़े महिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिला महिला अस्पताल में 27 मई को प्रसव के लिए आई कोंच निवासी महिला बुधवार को कोरोना संक्रमित पाई गई। सीएमएस डा. सुनीता बनौधा ने बताया कि इसे देखते हुए 5 जून तक महिला अस्पताल की सभी सेवाएं रोक दी गई हैं। तब तक स्टाफ की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। अस्पताल के दो स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत 55 लोगों के सैंपल लिए गए। गुरुवार को कुल 159 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर तीन दिन पहले गोहन थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी कोरोना संक्रमित युवक की झांसी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत के बाद उसे भी जिले के संक्रमितों की संख्या में जोड़ लिया गया है। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। जिले में अब तक 48 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इसमें 41 लोग ठीक भी हो चुके है, जबकि चार एक्टिव केस हैं। अभी 263 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। डीएम डॉ. मन्नान अख्तर के मुताबिक मोहल्ला राजेंद्रनगर, मिर्जा मंडी कालपी, गांधीनगर कोंच, माधौगढ़ तहसील के रुरा सिरसा और गढ़िया गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें