फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अतिक्रमण हटवाने गई ईओ का महिलाओं ने खींचा दुपट्टा, नोकझोंक

विज्ञापन
फोटो - 24 अतिक्रमण हटवाने गईं ईओ का दुपट्टा खींचती महिला। वायरल वीडियो - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कोंच। नगर पालिका की भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को सोमवार को आखिरकार हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने हंगामा किया और ईओ से नोकझोंक भी हुई। एक महिला ने उनका दुपट्टा भी खींच लिया था, हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। दुपट्टा खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



कस्बे के गांधी नगर स्थित सिंहवाहिनी मंदिर के सामने नगर पालिका की करीब पांच हजार वर्गफीट जमीन पर पांच लोगों ने कब्जा कर लिया था। यह भूमि पालिका के अभिलेखों में नवीन परती के नाम से दर्ज है। वर्ष 2024-25 में नगर पालिका की बोर्ड बैठक में इस जमीन पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत गौतम बुद्ध पार्क के निर्माण को मंजूरी दी गई थी।
पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे। कुछ दिन पहले नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने स्वयं मौके पर पहुंचकर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने स्वेच्छा से कब्जा हटा लिया था। बावजूद इसके दो-तीन लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह और पालिका ईओ मोनिका उमराव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी व ट्रैक्टरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई।
इसी दौरान कुछ महिलाओं ने हंगामा करने लगी और ईओ से नोकझोंक करने लगी एक महिला ने उनका दुपट्टा तक खींच लिया मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिला पुलिस फोर्स के सहयोग से महिलाओं को शांत कराया।
अतिक्रमण हटने के बाद पार्क निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। ईओ ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 16 लाख रुपये की लागत से गौतम बुद्ध पार्क का निर्माण किया जाना है, जो अतिक्रमण के कारण लंबे समय से रुका हुआ था।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए थे। उसी को हटाने वह टीम के साथ गईं थीं। कुछ महिलाओं ने उनके साथ हरकत करने की कोशिश की, लेकिन टीम वहां मौजूद थी।


मोनिका उमराव, ईओ

फोटो - 24 अतिक्रमण हटवाने गईं ईओ का दुपट्टा खींचती महिला। वायरल वीडियो- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें