उरई। भाई सरदार पटेल इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वयंप्रभा दुबे ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विशिष्ट अतिथि कालपी कॉलेज की होम साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. आरती पांडेय ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रबंधक राजीव कुमार निरंजन ने कहा कि भारतीय नारी हमेशा से सम्माननीय रही है और आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिटोली पटेल ने की। संचालन आशेंद्र कुमार ने किया। विद्यालय की उपप्रबंधिका व कार्यक्रम संयोजक डॉ. अर्चना कुमारी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। छात्राओं ने बैज लगाकर अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान अंजना वर्मा, अनीता पटेल, रुचि पटेल, श्रेया चौरसिया, कीर्ति वर्मा, हनी यादव, खुशी और सृष्टि सिंह आदि मौजूद रहीं।