फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्लेटफार्म पर इंतजार कर रही महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
फोटो-11-आरपीएफ थाने में चोरी की जानकारी देता राहुल। संवाद
विज्ञापन
उरई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सोमवार को ग्वालियर निवासी गुड़िया अपने बेटे राहुल और बेटी प्रियंका के साथ उरई से झांसी जाने के लिए मेमू (64608) का इंतजार कर रही थीं, तभी उनका पर्स पार कर दिया। कुछ देर बाद पर्स गायब होने का पता चलने पर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार आरपीएफ थाने पहुंचा।
विज्ञापन

आरपीएफ कर्मियों ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति जाते हुए दिखाई दिए। पीड़िता ने जीआरपी को तहरीर भी दी। इसी बीच उनकी ट्रेन दोपहर 12:11 बजे प्लेटफार्म पर आ गई। गुड़िया ने बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने उरई आई थीं और मेमू से झांसी जा रही थीं। उनके पर्स में छह हजार रुपये तथा वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन रखा था। जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज का कहना है पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चोरों का पता लगाने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें