फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Tue, 12 Nov 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर बेटी को परेशान करने और हत्या कर शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी रामहेत की 21 वर्षीय पत्नी उमा देवी की फंदा लगने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के कुम्हरा गांव निवासी पिता भागीरथ ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी भागीरथ से डेढ़ वर्ष पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग कर परेशान कर रहे थे, ससुरालियों ने हत्या कर उसकी बेटी को फंदे पर लटका दिया है। नदीगांव थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने पर स्थिति भी साफ हो जाएगी। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें