फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊमरी। कस्बे में गुरुवार को महिला का शव फंदे से लटका मिला। विवाहिता के पिता ने दामाद पर शराब के नशे में बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसी के चलते उसकी बेटी ने जान दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी के वार्ड नंबर आठ निवासी अजय कुमार की पत्नी मनोरमा (28) का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुरा मींगनी गांव निवासी किशन स्वरूप ने पुलिस को बताया कि उसने बेटी की शादी 6 मई 2022 को अजय कुमार से की थी। उसके एक वर्ष का बेटा यश है।
उसने बताया कि दामाद शराब के नशे में बेटी को प्रताड़ित करता था। इससे वह कई महीनों से परेशान थी। कई बार उसे बताया, लेकिन उसने समझा दिया। आरोप है कि दामाद की प्रताड़ना से ही बेटी ने आत्महत्या की है। कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें