फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला स्टेशन मैनेजर से छेड़छाड़, यात्री हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को महिला स्टेशन मैनेजर के साथ एक यात्री ने छेड़छाड़ कर दी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल पुलिस व जीआरपी उरई को सूचना देकर बुला लिया। जीआरपी ने यात्री को हिरासत में ले लिया। यात्री एट स्टेशन पर आता-जाता था।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की दोपहर शटल ट्रेन से एक यात्री (45) रेलवे स्टेशन पर उतरा और स्टेशन मैनेजर के कक्ष में घुस गया। वह नशे की हालत में था। कमरे में स्टेशन मैनेजर काम निपटा रही थी और यात्री उनसे छेड़छाड़ करने लगा। स्टेशन मैनेजर ने उसे धक्का मारकर कक्ष के बाहर निकाला और स्टाफ को बुलाया। उन्होंने तत्काल पुलिस व उरई जीआरपी को घटना की सूचना दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची, तब तक कर्मचारी मौके से भाग गया। बाद में जीआरपी ने यात्री को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने जीआरपी को तहरीर दे दी है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। जीआरपी इंस्पेक्टर नागेंद्र सरोज का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन












वर्जन



महिला कर्मचारी के साथ घटित घटना निंदनीय है। इस प्रकार की घिनौनी हरकत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। रेलवे पुलिस व जीआरपी कड़ी कार्रवाई करेगी, ताकि कोई भी व्यक्ति रेलवे कर्मचारी के साथ भविष्य में इस प्रकार की हरकत न कर सके।
विज्ञापन




- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें