फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला सचिव को दुष्कर्म की धमकी, आठ के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। महिला सचिव को दुष्कर्म करने की धमकी दी गई। उससे हर माह 10 हजार की रंगदारी मांगी गई। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उसकी बेटी स्टॉफ नर्स समेत चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महेवा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी के अनुसार ग्राम गुलौली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना नामदेव, उसकी पुत्री स्टाफ नर्स शिवानी, दामाद सुनील कुमार, सोनू सिंह व चार अज्ञात लोगों ने उनके नाम से शौचालय, आवास सहित अन्य योजनाओं में अवैध वसूली की। जब उन्होंने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट कर दुष्कर्म की धमकी दी गई। आरोप है कि मारपीट में उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र घायल हो गया था। बाद में छह सितंबर 2024 को आरोपियों ने कदौरा थानाक्षेत्र के बरही बंबा के पास एक पेट्रोल पंप के करीब उन्हें घेर लिया और 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांगी।
रकम न देने पर आरोपियों ने 2,600 रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि सोनू सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अश्लील और गंदे शब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया। 26 मार्च 2025 को आरोपियों ने उनसे 10 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी की मांग की। आरोप है कि कदौरा पुलिस और पुलिस अधीक्षक को शिकायती दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि अर्चना नामदेव, शिवानी, सुनील कुमार, सोनू सिंह व चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें