फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश खाकर ट्रेन से गिरी महिला, 25 मिनट रोकी गई छपरा मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग की रिनियां रेलवे क्रासिंग के पास एक महिला छपरा मेल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। इसके चलते ट्रेन करीब 25 मिनट तक खड़ी रही। उरई स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर महिला का इलाज कराया गया।
विज्ञापन

ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल रविवार दोपहर 4.15 बजे रिनियां रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी। इसी दौरान बस्ती निवासी कमरुन निशा (67) बाथरूम जाने के बाद गेट के पास लगे वॉश बेसिन में हाथ धोने लगीं। चक्कर आने के चलते वह ट्रेन से गिर गईं। उनके साथ यात्रा कर रहे बेटे अखलाक अहमद ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। ट्रेन के रुकते ही हड़कंप मच गया। अखलाक ने यात्रियों की मदद से मां को उठाया और ट्रेन में चढ़ाया। गार्ड पी. कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायल वृद्धा को देखा और सूचना कंट्रोल रूम व उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी सोनी को दी। सूचना पर रेलवे स्टेशन पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने महिला का परीक्षण कर मरहम-पट्टी की। डॉक्टर ने महिला की हालात सामान्य बताई। अखलाक ने बताया कि वे बस्ती से झांसी एक शादी में गए थे। रविवार को वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें