फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की मौत

Fri, 06 Nov 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे महिला के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
विज्ञापन



इसके चलते पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव बहादुरपुर निवासी पारुल सिंह (23) पत्नी बलवंत सिंह बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग की लपटों से घिर गई। घर वालों ने उसे किसी तरह बचाया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


 इस पर ससुराल वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे कुठौंद थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर विवाहिता का भाई कामेंद्र सिंह निवासी खुटमिली थाना कदौरा भी अपने परिजनों के साथ मौके पर आ गया।
विज्ञापन



उसने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गया। इसके चलते मायके वालों ने अभी तक ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। मायके वालों के मुताबिक पारुल का विवाह 12 जून 2012 को हुआ था। उसके डेढ़ वर्ष की एक बच्ची भी है।


 वहीं, इस बारे में कुठौंद थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना है कि अभी तक उनके पास तहरीर नहीं आई है। अगर मायके वाले तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें