फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगाकर महिला ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर में शनिवार की देर रात विवाहिता ने डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे घर वाले अस्पताल लाए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे कानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस कहना है कि महिला के आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है और न ही मायके पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात आटा थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर निवासी विक्रम की पत्नी अंजू (28) ने जानवरों वाले बाड़े में खुद को आग लगा ली। अंजू की चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए। किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि महिला की शादी 2013 में हुई थी। उसका मायका आटा थाना के गांव कहटा में है। महिला की मौत से उसकी तीन लड़कियों का रो-रोकर हाल खराब था। लड़कियों में लक्ष्मी (5), भारती (3) व लवली उम्र एक वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें