फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने महिला और किसान की जान ली

Wed, 23 Dec 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनों दिन तापमान में गिरावट होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्दी की चपेट में आने से जिले में अलग-अलग जगह बुधवार को किसान व महिला की मौत हो गई। पहला मामला क दौरा थाना क्षेत्र का जबकि दूसरा कुठौंद थाना क्षेत्र का है।  कदौरा क स्बा के ग्राम हैदलपुरा निवासी फैमीदा पत्नी कल्लू खां अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। बुधवार की सुबह
विज्ञापन


करीब चार बजे अचानक उसे सर्दी लगने लगी और हालत बिगड़ गई। परिजनों ने यह देखा तो आनन फानन में महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। रास्ते में महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि महिला का पति इंदौर में रहकर मजदूरी करता है। मृतका के चार बेटे और दो बेटियां हैं। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र

का है। कस्बा कुठौंद निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र गंगासिंह मंगलवार की रात अपने खेत में पानी लगाने गया था। रात भर पानी लगाने के बाद बुधवार की सुबह वह अपने घर आ गया। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। हाथ-पांव में ऐंठन आ गई। इससे
विज्ञापन


पहले की परिवारीजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि गजेंद्र सिंह बीते कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। रात में खेत में पानी लगाने के दौरान उन्हें सर्दी लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि इससे पहले दस लोगों की मौत सर्दी से हो चुकी है। बुधवार को हुई मौतों के बाद ये संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें