जालौन। बीमारी से परेशान महिला ने घर में महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी मीना देवी (40) पत्नी हरीसिंह काफी समय से बीमार रहती थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। पति हरी सिंह मजदूरी काम करता है। जबकि पुत्र मनोज व शैलू बाहर रहकर काम करते हैं। शनिवार सुबह पति हरी सिंह गढ़गुवां गांव में मजदूरी के लिए गया था। घर पर मीना देवी अकेली थी।
इसी दौरान मीना देवी ने घर के कमरे में जाकर पंखे के कुंडे में अपनी साड़ी का पल्लू फंसा लिया और फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को जब पति हरी सिंह घर लौटा तो उसने मीना को फांसी के फंदे पर लटकता देखा। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।