फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से उछलकर गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। भाई के साथ ससुराल जा रही महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायल बहन को भाई ने लोगों की मदद से माधौगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उरई कोतवाली क्षेत्र के गांव मलूपुरा निवासी राजू मिश्रा अपनी बहन मीरा देवी (45) पत्नी प्रमोद को बाइक से मंगलवार की सुबह मध्यप्रदेश के भिंड क्षेत्र के मिहोना लेकर जा रहे थे। जब बाइक माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र रूदावली गोपालपुरा के पास पहुंची, तभी अचानक मीरा बाइक से उछलकर गिर गई। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से अचेत हो गईं। राजू ने राहगीरों की मदद से मीरा को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे बंगरा चौकी प्रभारी राजीव कांत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें